संस्था का सामान्य परिचय

पं० ओम प्रकाश शर्मा महाविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से सम्बद्ध उच्च शिक्षा का एक मानक शिक्षा केंद्र हैं| यह महाविद्यालय कानपूर देहात जनपद मुख्यालय से कुछ किमी की क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में प्रकृति के सुरम्य वातावरण में स्थित है| इस महाविद्यालय की स्थापना सन् 2006 में संस्थापक जी के शिक्षानुराग एवं सुशिक्षित स्वस्थ संस्कारवान समाज की संरचना की संकल्पना को यह महाविद्यालय स्वीकार कर रहा है|

वर्तमान में यह संस्था स्नातक स्तर की आदर्श एवं मानक संस्था है | अनुशासन एवं सघन शिक्षण के परिणामस्वरूप आरम्भ से ही यह संस्था अति उत्कृष्ट परीक्षाफल दे रही है | इस महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त कर रहे हैं | शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में अनुशासन एवं श्रम के प्रति निष्ठां एवं मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करके उनको सम्पूर्ण मानव के रूप में विकसित करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है |